
आंंतिया तालाब स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बैंक का 119वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक शशांक जोग ने ग्राहकों का स्वागत व अभिनंदन किया साथ ही ग्राहकों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अंबर कुमार, श्रीमती अनीता प्रजापति, रामअवतार, ऋषभ गुप्ता, लाल सभानी, अंकित शिवहरे, श्रीमती गीतिका राजपूत, महतोष दिसोरिया, नरेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता एवं ब्रजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
