
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के निर्देशन एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरुआसागर पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक खंगार, पुत्र मोतीलाल खंगार, निवासी ग्राम नौंरा, थाना टेहरका, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना बरुआसागर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 181/2026 में कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन एवं एनसीआरपी पोर्टल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्वयं को फर्जी तरीके से इंस्पेक्टर राहुल पाण्डेय बताकर लोगों को आजीवन कारावास का डर दिखाता था और साइबर फ्रॉड के माध्यम से अपने बैंक खाते में रुपये मंगवाता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से OPPO A77s मॉडल का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
